National
पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाई तो मीडिया के सामने आई हत्यारोपित श्रद्धा दुबे, खुद को बताया बेकुसूर
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में दस से लखनऊ पुलिस भले ही खाली हाथ हो, लेकिन मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे मीडिया को बाइट भी दे रही है। लखनऊ से नौ अक्टूबर की रात से फरार श्रद्धा दुबे नेपाल से वीडियो
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में दस से लखनऊ पुलिस भले ही खाली हाथ हो, लेकिन मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे मीडिया को बाइट भी दे रही है। लखनऊ से नौ अक्टूबर की रात से फरार श्रद्धा दुबे नेपाल से वीडियो संदेश जारी करती है और रविवार को तो उसने मीडिया को बाइट भी दी।
लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे और उसके साथ भागे अन्य पर इनाम बढ़ा दिया है। अब इनामी राशि को 50-50 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह 25-25 हजार रुपये थी। इसके साथ ही प्रकरण में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था।



