National
शाहजहांपुर में बंदीगृह आत्महत्या प्रकरण में मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जजी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में नाबालिग अपहरण के आरोपित की आत्महत्या मामले में पुलिस ने किशोरी की मां और उसके बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भ
लेखक Ambuj Kumar Mishra90K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जजी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में नाबालिग अपहरण के आरोपित की आत्महत्या मामले में पुलिस ने किशोरी की मां और उसके बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है।
पुवायां के बितौनी गांव निवासी दीपक उर्फ टाइमपास ने शुक्रवार को बंदीगृह के शौचालय में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक पर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए छह अक्टूबर को दोबारा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में वह दूसरी बार जेल गया था।



