National
पंजाब में हीरो एशियन हाॅकी चैंपियंस ट्राॅफी का सफर शुरू, मोहाली में होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में पहली बार आयोजित होने जा रही हीरो एशियन चैंपियंस ट्राॅफी-2026 के प्रचार के लिए ट्राॅफी टूर रविवार को फेज-10 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम से शुरू हुआ। विधा
लेखक Vishal Mittal151K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में पहली बार आयोजित होने जा रही हीरो एशियन चैंपियंस ट्राॅफी-2026 के प्रचार के लिए ट्राॅफी टूर रविवार को फेज-10 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम से शुरू हुआ। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, डीसी कोमल मित्तल, पूर्व भारतीय कप्तान राजपाल सिंह हुंदल और ओलंपियन प्रभजोत सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टूर का उद्देश्य युवाओं को हाकी से जोड़ना और टूर्नामेंट के प्रति उत्साह बढ़ाना है। पहले दिन ट्राॅफी फतेहगढ़ साहिब होते हुए पटियाला पहुंचेगी। 19 अक्टूबर को यह मालेरकोटला, बरनाला और संगरूर जाएगी। प्रदेशभर का दौरा 26 अक्टूबर को जालंधर में संपन्न होगा।



