National
नेपाल से यूपी लाया जा रहा तीन करोड़ का 591 किलो गांजा बरामद, ट्रक को किया गया सीज
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल से सोनौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में गांजे की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 591.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अ
लेखक Jitendra k. Pandey95K पढ़े गए
-1792328526924.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल से सोनौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में गांजे की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 591.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। तस्करों ने बोनट के ऊपर व चालक की सीट के पीछे बने गुप्त चैंबर में 81 पैकेट में गांजा छिपा रखा था। डीआरआइ टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।



