National
सिद्धार्थनगर में पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन का बड़ा खेल, राजस्व को लग रहा भारी चूना
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में जमीन की खरीद-फरोख्त में पावर आफ अटार्नी यानी अधिकार पत्र का दुरुपयोग होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि जमीन की वास्तविक खरीद-बिक्री के स्थान पर
लेखक Prashant Kumar Singh127K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में जमीन की खरीद-फरोख्त में पावर आफ अटार्नी यानी अधिकार पत्र का दुरुपयोग होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि जमीन की वास्तविक खरीद-बिक्री के स्थान पर महज सौ रुपये के स्टांप पर अधिकार पत्र तैयार कर कब्जा सौंप दिया जाता है।
इससे न केवल स्टांप शुल्क और आयकर की चोरी की आशंका है, बल्कि जमीन खरीदने वालों की पहचान और लेनदेन की वास्तविक स्थिति पर भी सवाल खड़े होते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर चिंता का विषय हैं।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


