National
ये कैसी ममता! 45 दिन का नवजात 1.30 लाख रु में बेचा, कासगंज में झोलाछाप दंपती सहित तीन गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र की एक महिला ने झोलाछाप दंपती के साथ मिलकर अपने 45 दिन के बेटे को 1.30 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद महिला ने कासगंज रोडवेज बस स्टैंड से बच्चा गायब होने की कहानी गढ़ दी। पति
लेखक Digital Desk189K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र की एक महिला ने झोलाछाप दंपती के साथ मिलकर अपने 45 दिन के बेटे को 1.30 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद महिला ने कासगंज रोडवेज बस स्टैंड से बच्चा गायब होने की कहानी गढ़ दी। पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला के बैंक खाते में 1.30 लाख रुपये आने से मामला खुल गया। पुलिस ने सिकंदराराऊ से बच्चे को बरामद कर लिया है।
मामले में बच्चे की मां और झोलाछाप दंपती को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे खरीदने वाला दंपती फरार है।



