National
स्मार्टसिटी चंडीगढ़ में याद आएगा पुराना दौर, घोड़ा-गाड़ी की तर्ज पर घर तक पहुंचाएगी प्रशासन की ई-रिक्शा
राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी को प्रदूषण मुक्त रखने और ट्रैफिक जाम के झंझाल से बचाने के लिए प्रशासन ने प्लान तैयार किया है, जो कि पुराने दौर की यादें भी ताजा करेगा। पहले घर से निकलते ही घोड़ा-गाड़ी में बैठकर अपने गंतव
लेखक Rajesh Dhall178K पढ़े गए

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी को प्रदूषण मुक्त रखने और ट्रैफिक जाम के झंझाल से बचाने के लिए प्रशासन ने प्लान तैयार किया है, जो कि पुराने दौर की यादें भी ताजा करेगा। पहले घर से निकलते ही घोड़ा-गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच जाते थे। अब प्रशासन इसी तर्ज में अंदरूनी सड़कों पर मुफ्त ई-रिक्शा सेवा उपलब्ध कराएगा।
इस प्रोजेक्ट को मेट्रो के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिसमें ई-बस सेवा को भी जोड़ा जाएगा। इस समय नगर निगम पहले से सेक्टर-17 प्लाजा में लोगों के लिए मुफ्त ई-रिक्शा चला रहा है।



