National
घूंघट से निकलकर अब राइफल थामेंगी गांव की महिलाएं, वाराणसी में खेल के मैदान में दिखाएंगी दमखम
रवि पांडेय, वाराणसी। कभी घर की चौखट और घूंघट तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब राइफल थामकर निशाना साध रही हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ निशानेबाजी सीखना नहीं, बल्कि अपने भीतर आत्मविश्वास जगाना और गांव की दूसरी बेटियों के लि
लेखक Digital Desk150K पढ़े गए

रवि पांडेय, वाराणसी। कभी घर की चौखट और घूंघट तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब राइफल थामकर निशाना साध रही हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ निशानेबाजी सीखना नहीं, बल्कि अपने भीतर आत्मविश्वास जगाना और गांव की दूसरी बेटियों के लिए नई राह खोलना है।
होप वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गठित ग्रीन आर्मी ने महिला सशक्तीकरण की मुहिम को अब खेलों से जोड़ दिया है। रोहनिया के देउरा गांव स्थित राइफल शूटिंग रेंज में करीब 400 महिलाएं निशानेबाजी सीख रही हैं। ग्रीन आर्मी के संस्थापक रवि मिश्रा के अनुसार, जल्द ही राइफल शूटिंग और तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।



