National
त्योहार पर बिहार आने वालों की बढ़ी मुश्किलें, अहमदाबाद से पटना के लिए कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल
जागरण संवाददाता, आरा । दीपावली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। अहमदाबाद से पटना के बीच अब तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं होने से यात्रियों को जूझना पड़ रहा है।
लेखक Ritesh Chaurasia90K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आरा। दीपावली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। अहमदाबाद से पटना के बीच अब तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं होने से यात्रियों को जूझना पड़ रहा है।
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।



