National
प्रतापगढ़ में मां व मासूम बेटे की संदिग्ध हाल में मौत, विवाहिता के मायके वाले पति पर गला दबाने का लगाया आरोप
संसू, जागरण, संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)। थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में शनिवार की रात महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर लोग अवाक रह
लेखक Digital Desk142K पढ़े गए

संसू, जागरण, संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)। थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में शनिवार की रात महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर लोग अवाक रह गए। मायके पक्ष ने महिला के पति पर पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंचे आईजी अजय मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भी जांच-पड़ताल की।



