National
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चंपावत, 98.18 करोड़ की 20 योजनाओं की देंगे सौगात
जागरण संवाददाता, चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अक्टूबर को चंपावत जिले में 98.18 करोड़ रुपये की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 30.94 करोड़
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अक्टूबर को चंपावत जिले में 98.18 करोड़ रुपये की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 30.94 करोड़ रुपये की नौ योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
योजनाओं के जरिए सड़क, शिक्षा, पर्यटन, खेल, ग्रामीण सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को विस्तार देने की तैयारी है। बनबसा में स्टेडियम की सुविधाओं के विकास और बैडमिंटन हॉल निर्माण पर भी जोर रहेगा।



