National
बकरी व भेड़ पालन में अब मिलेगी राहत, बैंक लोन और सब्सिडी प्रक्रिया के सरलीकरण की तैयारी
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार ने सिक्टौर स्थित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में बकरी व भेड़ पालन के 13 लाभार्थियों संग बैठक की। उनसे सुझा
लेखक Sunil Singh94K पढ़े गए
-1792311004901.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार ने सिक्टौर स्थित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में बकरी व भेड़ पालन के 13 लाभार्थियों संग बैठक की। उनसे सुझाव लेने के बाद विभाग की ओर से आने वाली नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि इन योजनाओं को सरल किया जा रहा है। जिससे की लाभार्थियों के सामने आने वाली समस्या समाप्त हो जाए।
बकरी पालक ने आलोक प्रताप सिंह ने हरे चारे, व्यवसायिक बिजली बिल, योजना में बैंक ऋण लेने पर भू उपयोग परिवर्तन की समस्या, धर्मेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि संजय सिंह ने बकरियों का बीमा महंगा होने की बात बताई तो संगीता देवी ने योजना के लाभार्थी को पुन: लाभांवित होने या न होने के बारे में पूछा।



