जागरण संवाददाता, आगरा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की प्रतिक्रिया के चलते शहर में दो दिन वर्षा होने से मौसम में बदलाव आया है। सुबह और रात ठंडी हो गई हैं। शनिवार को दिनभर धूप निकली और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है।
शहर में गुरुवार को दोपहर से शाम तक तेज हवा के साथ वर्षा हुई थी। शुक्रवार को भी सुबह वर्षा हुई थी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार-शनिवार की रात और शनिवार सुबह ठंड का अहसास हुआ।