National
मुजफ्फरपुर के 28000 से अधिक सरकारी शिक्षकों का वेतन फंसा, दीपावली और छठ पर भुगतान की उम्मीद कम
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Teachers Salary Stuck: गड़बड़ी कहीं भी हो उसका परिणाम पूरे शिक्षक समुदाय को भुगतना पड़ता है। बिहार के भागलपुर में हुए वेतन भुगतान घोटाले के मामले में ऐसा ही देखा जा रहा है। इसका प
लेखक Ajit Kumar37K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Teachers Salary Stuck: गड़बड़ी कहीं भी हो उसका परिणाम पूरे शिक्षक समुदाय को भुगतना पड़ता है। बिहार के भागलपुर में हुए वेतन भुगतान घोटाले के मामले में ऐसा ही देखा जा रहा है। इसका प्रभाव जिले के शिक्षकों के वेतन भुगतान पर भी पड़ा है।
विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत करीब 28 हजार से अधिक शिक्षकों के वेतन भुगतान व भत्ते से जुड़े अभिलेख की जांच की प्रक्रिया धीमी है। अधिकतर विद्यालयों से अब तक निर्धारित दस्तावेज शिक्षा विभाग को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में 22 अक्टूबर तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपना मुश्किल लग रहा।



