National
गाजियाबाद से मॉर्निंग वाक करने वालों से लूटपाट कर भाग आए थे मेरठ, मुठभेड़ में धरे गए हिस्ट्रीशीटर समेत दो स्नेचर
जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर पुलिस व स्वाट टीम की खरखौदा मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई l मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए l पूछताछ में सामने आया कि दोनों बदमाश गाजियाबाद से मॉर्निंग
लेखक Vinod Phogat60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर पुलिस व स्वाट टीम की खरखौदा मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई l मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए l पूछताछ में सामने आया कि दोनों बदमाश गाजियाबाद से मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों से लूटपाट करने के लिए मेरठ आए थे l बदमाशों के कब्जे से लूट की दो चेन व दो तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना पुलिस व स्वाट टीम प्रथम रविवार सुबह संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी l पुलिस टीम जब खरखौदा मोड़ पर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए l पुलिस को देख बाइक सवारों ने वापस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी l पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए l



