National
बलिया के रेवती रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की जगी आस, 46.34 लाख की लागत से प्लेटफॉर्म नंबर-1 का होगा विस्तार
जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया)। हाल्ट का दंश झेल चुके रेवती रेलवे स्टेशन के विस्तार और कायाकल्प की उम्मीद बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने स्टेशन के विस्तार और विद्युत कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इ
लेखक Anil Kumar Keshari82K पढ़े गए
-1792309801058.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया)। हाल्ट का दंश झेल चुके रेवती रेलवे स्टेशन के विस्तार और कायाकल्प की उम्मीद बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने स्टेशन के विस्तार और विद्युत कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इसके तहत 46.34 लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार कर उसे उच्च स्तरीय बनाया जाएगा।
अप्रैल 2023 में रेवती स्टेशन को हाल्ट घोषित कर दिया गया था। इसके विरोध में स्टेशन बहाल करो संघर्ष समिति और व्यापार मंडल के संयुक्त नेतृत्व में 20 अक्टूबर से 29 दिसंबर 2024 तक 71 दिनों तक आंदोलन चला। सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भी संसद में मांग उठाई। इसके बाद जनवरी 2026 में स्टेशन को दोबारा क्रासिंग स्टेशन का दर्जा देने की स्वीकृति मिली।



