National
नानकमत्ता में घर पर हमले की खबर सुनकर लौट रहा था युवक, गोली मारकर हत्या... चचेरे भाई पर शक
जागरण संवाददाता, नानकमत्ता। सिद्धा गांव में घर पर पथराव और हवाई फायरिंग की सूचना मिलने पर लौट रहे युवक को हमलावरों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु
लेखक Digital Desk107K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नानकमत्ता। सिद्धा गांव में घर पर पथराव और हवाई फायरिंग की सूचना मिलने पर लौट रहे युवक को हमलावरों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्य हमलावर मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।



