राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य निदेशालय के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलग कैडर बनाने की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों का अलग कैडर बनाने की योजना प्रस्तावित थी। अभी तक सभी को चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवाकाल के आधार पर दर्जा दिया जाता है।

वर्तमान में प्रदेश में 685 के करीब विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इसके अलावा सरकार ने 150 और पद स्वीकृत किए हैं। जिनको भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पीजी करने वालों की अधिक संख्या और दो साल की फील्ड की अनिवार्यता सेवा के कारण काफी अधिक संख्या में पीजी पूर्ण करके आने वालों को आखिर कैसे अलग कैडर में रखेंगे ये सबसे बड़ी समस्या आ रही है। हालांकि सरकार हर साल नए पदों को सृजित करने के अलावा भर रही है।