जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर लंबी छुट्टियों में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारियों और बैंक कर्मचारियों की छुट्टियां शनिवार से शुरू हो गईं, जो मंगलवार तक चलेंगी। राज्य कर्मचारियों की छुट्टियां रविवार से शुरू हाेंगी। प्रदेश में स्कूल व कालेज भी मंगलवार तक बंद रहेंगे। ताजमहल पर शनिवार को इसका असर भी देखने को मिला। 26 हजार 759 पर्यटक ताजमहल देखने आए, जो पिछले शनिवार को आए 25 हजार 159 पर्यटक आए।
दुर्गा पूजा के समय बंगाल में छुट्टियां रहती हैं। इन दिनों बंगाली पर्यटक घूमने के लिए निकलते हैं। वह ताजमहल देखने आते हैं।