जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती दिखाई दे रही है, जिसका असर संगठनात्मक तैयारियां पर भी दिखा है।
पार्टी की चुनाव समितियों के गठन में सांसद मनीष तिवारी और प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की के खेमे से जुड़े नेताओं को जगह मिली है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल गुट के नेताओं को इन समितियों में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।