National
गोरखपुर की राप्तीनगर टाउनशिप और स्पोर्ट्स सिटी परियोजना को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, विकास को मिलेगी गति
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के निर्माण में आ रही बड़ी बाधा दूर हो गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 338.50 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पर्यावरणी
लेखक Arun Chand111K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के निर्माण में आ रही बड़ी बाधा दूर हो गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 338.50 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है।
करीब 31 महीने से इस स्वीकृति का इंतजार कर रहे प्राधिकरण को राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 मार्च 2024 को इस परियोजना का शिलान्यास किया था। अब स्वीकृति मिलने से शेष निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।



