National
बाराबंकी में मोबाइल देने आए देवर से विवाद के बाद खूनी संघर्ष, जेठ और देवर की पिटाई से ससुर की मौत
संवाद सूत्र, बाराबंकी। बेटी के मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बेटी के जेठ और देवर की पिटाई से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहांगीराबाद के फज्जुलागंज निवासी कुर्बान अ
लेखक Nirankar Jaiswal195K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बाराबंकी। बेटी के मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बेटी के जेठ और देवर की पिटाई से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहांगीराबाद के फज्जुलागंज निवासी कुर्बान अली की बेटी रुखसाना का निकाह कोतवाली नगर के रसूलपुर निवासी युवक से हुआ था।
उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। इस कारण रुखसाना मायके में ही रहती थी। बेटी के ससुराल न जाने से पिता नाराज रहते थे। बताया जाता है कि रुखसाना का मोबाइल टूट गया था। उसने पति से नया मोबाइल मांगा था। शनिवार शाम उसका देवर मोबाइल लेकर पहुंचा तो कुर्बान अली ने विरोध किया और गाली देने लगे।



