National
पानीपत की सिमरन बठला का पांच साल का प्लास्टिक कचरा प्रबंधन अभियान, एक प्रेरणादायक कहानी जो बनी मिसाल
अम्बर अग्निहोत्री, पानीपत। जिस प्लास्टिक को लोग इस्तेमाल के बाद कचरा समझकर फेंक देते हैं, सेक्टर-12 की सिमरन बठला उसे सहेजने में जुटी हैं। पिछले पांच साल से वह घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के खाली प्लास्टिक पैकेट अल
लेखक Ambar Agnihotri44K पढ़े गए
-1792310764979.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
अम्बर अग्निहोत्री, पानीपत। जिस प्लास्टिक को लोग इस्तेमाल के बाद कचरा समझकर फेंक देते हैं, सेक्टर-12 की सिमरन बठला उसे सहेजने में जुटी हैं। पिछले पांच साल से वह घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के खाली प्लास्टिक पैकेट अलग एकत्र कर रही हैं।
उनकी इस कोशिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 20 से 25 दिन में प्लास्टिक के पैकेटों से एक कट्टा भर जाता है। इसके बाद वह इन्हें रिसाइकिलिंग के लिए भेजती हैं, जिससे प्लास्टिक सामान्य कचरे में मिलकर पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए।



