जागरण संवाददाता, बिलासपुर। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में क्रिकेट ग्राउंड लुहणू बिलासपुर में मुंबई के खिलाफ घरेलू टीम हिमाचल प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिया है। मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर से ही हिमाचल के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। 

खासकर तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हिमाचल के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। देशपांडे ने 9 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने हिमाचल की टीम को बैकफुट पर ला दिया।