National
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चयन: मेरठ में ट्रायल 26 अक्टूबर को, 24 तक पंजीकरण करना अनिवार्य
जागरण संवाददाता, मेरठ। हैदराबाद में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले की जिला टीम का चयन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में स
लेखक Amit Tiwari152K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। हैदराबाद में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले की जिला टीम का चयन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। जिले से 13 चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।



