National
उत्तर प्रदेश में होम्योपैथिक दवाओं की खरीद में बड़ा घोटाला, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों और अधिकारियों को नोटिस
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। दवाओं की खरीद दरों में दो से छह गुना तक अंतर मिलने पर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेजों के प्राचार्यों और जिला होम्योपैथी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। टेंडर की शर्तों में फेरब
लेखक Parvez Ahmad114K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। दवाओं की खरीद दरों में दो से छह गुना तक अंतर मिलने पर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेजों के प्राचार्यों और जिला होम्योपैथी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। टेंडर की शर्तों में फेरबदल कर खास फर्मों को फायदा पहुंचाने के मामलों की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
निदेशालय ने सभी जिलों और मेडिकल कालेजों में जेम पोर्टल के माध्यम से ही दवाओं की खरीद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बजट उपलब्ध होने के बावजूद समय से खरीद नहीं करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


