National
कोलकाता हादसा: भीड़, बारिश या भ्रामक घोषणा, आखिर किस वजह से मची भगदड़?
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । चोरबागान सार्वजनीन दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राजनीतिक बयानबाजी से बचने
लेखक Jagran News55K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । चोरबागान सार्वजनीन दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राजनीतिक बयानबाजी से बचने, प्रभावित परिवारों की मदद करने और घटना की वास्तविक सच्चाई सामने लाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना भी जरूरी है।
भट्टाचार्य ने आगे कहा कि घटनास्थल पर मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक निजी सुरक्षा एजेंसी की घोषणा और कई बार सीटी बजाए जाने के बाद हालात बिगड़ने की बात सामने आई है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


