National
एक दिसंबर से बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें: कोहरे के चलते रेलवे निरस्त करेगा कई ट्रेनें, कुछ के घटेंगे फेरे
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक दिसंबर से बढ़ सकती हैं। रेलवे कोहरे के चलते लखनऊ सहित कई रेल मंडलों की कुछ ट्रेनों को निरस्त करेगा। जबकि कई ट्रेनों के फेरे घटाए जाएंगे। लखनऊ मंडल
लेखक Nishant Yadav115K पढ़े गए
-1792288962381.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक दिसंबर से बढ़ सकती हैं। रेलवे कोहरे के चलते लखनऊ सहित कई रेल मंडलों की कुछ ट्रेनों को निरस्त करेगा। जबकि कई ट्रेनों के फेरे घटाए जाएंगे। लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरे घटाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी है।
रेलवे हर वर्ष कोहरे के नाम पर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ ट्रेनों को निरस्त करता है। ट्रेनों के इंजन और क्रू स्टाफ का उपयोग मालढुलाई बढ़ाने के लिए मालगाड़ियों में किया जाता है। इस बार भी रेलवे कुछ ट्रेनों को निरस्त करेगा।

-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)