National
यूपी के बलरामपुर में दुर्गा मंदिर के बाहर वीडियो देख रहे ग्रामीणों को कार ने रौंदा, तीन की मौत और चार घायल
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरनगहिया बेलहा गांव के बाहर दुर्गा मंदिर पर सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में प
लेखक Digital Desk169K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरनगहिया बेलहा गांव के बाहर दुर्गा मंदिर पर सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हे बहराइच रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


