National
टीचराें की शिकायत के बाद प्रिंसिपल ने किया सस्पेंड, 10वीं के छात्र ने स्कूल के गेट पर बुरी तरह पीटा
जागरण संवाददाता, हरिद्वार । ज्वालापुर में 10वीं के एक छात्र ने स्कूल के गेट पर प्रिंसिपल को पीट दिया। उसे शरारतों और शिकायतों के चलते स्कूल से निलंबित किया गया था, बावजूद इसके स्कूल में घुसने की कोशिश कर रहा था।
लेखक Mehtab Alam148K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ज्वालापुर में 10वीं के एक छात्र ने स्कूल के गेट पर प्रिंसिपल को पीट दिया। उसे शरारतों और शिकायतों के चलते स्कूल से निलंबित किया गया था, बावजूद इसके स्कूल में घुसने की कोशिश कर रहा था।
प्रिंसिपल ने गेट पर उसे रोका तो उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक छात्र के स्वजन प्रिंसिपल की मान-मनौव्वल करते हुए समझौते के प्रयास में जुटे थे।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


