जागरण संवाददाता, रांची। नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों, हास्टलों और लाज पर रांची नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। निगम ने शनिवार को 10 संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और स्वीकृत भवन नक्शा समेत सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। तय समय में निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित भवनों को सील किया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार, हॉस्टल, लाज और कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए ट्रेड लाइसेंस, हाॅस्टल पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र और स्वीकृत भवन नक्शा समेत अन्य जरूरी अनुमतियां अनिवार्य हैं।