National
गोरखपुर की 838 करोड़ की एमबीटी फोरलेन सड़क 15 दिसंबर तक होगा पूरा, तेजी से चल रहा काम
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। 838 करोड़ पांच लाख रुपये की लागत वाली मानीराम-बालापार-टिकरिया (एमबीटी) गांगी बाजार फोरलेन सड़क की पिचिंग का काम शुरू हो गया है। 16.15 किलोमीटर लंबी सड़क को 15 दिसंबर तक बना लेने का लक्ष्य रखा गय
लेखक Durgesh Tripathi145K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। 838 करोड़ पांच लाख रुपये की लागत वाली मानीराम-बालापार-टिकरिया (एमबीटी) गांगी बाजार फोरलेन सड़क की पिचिंग का काम शुरू हो गया है। 16.15 किलोमीटर लंबी सड़क को 15 दिसंबर तक बना लेने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अब भी कई जगह पर अतिक्रमण नहीं हटाए जा सके हैं। इस कारण सड़क और नाला निर्माण कई जगहों पर नहीं हो सका है।
मानीराम-बालापार होते हुए टिकरिया से गांगी बाजार इलाका कुछ वर्ष पहले तक विकास से बहुत दूर था। पतली सड़कों में गड्ढों के बीच लोग गुजरते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क को फोरलेन करने के साथ ही दोनों तरफ नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए। 11 फरवरी 2025 को काम शुरू किया गया। काम 10 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन वर्षा के कारण देर हुई। कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद के कारण भी देर हो रही है।
मुख्यमंत्री ने किया था निरीक्षण
मानीराम बालापार टिकरिया गांगी बाजार मार्ग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री ने किया था निरीक्षण
मानीराम बालापार टिकरिया गांगी बाजार मार्ग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए थे।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


