सुमीत कुमार, नोएडा। रबूपुरा के नंगला श्रीगोपाल गांव में शनिवार सुबह तीन बच्चों समेत पांच लोगों के मौत के मामले में विशेषज्ञ चिकित्सक मैगी में कम मात्रा में जहरीला पदार्थ मिलाने व चाय के साथ नींद की गोली खाने से ओवरडोज को मृत्यु का कारण मान रहे हैं।
मौके पर वास्तविक स्थिति को देखकर यह आशंका विशेषज्ञों ने जताई है। मृतकों का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक बच्चे के मुंह से झाग निकलते दिख रहा है। बेटा अपने पिता और बेटियां मां के पास लेटी हुईं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जहर से मौत होने से पहले इंसान छटपटाता है।