National
वीकेंड पर उत्तराखंड के तीन हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों में 60-70% तक बुकिंग
संवाद सहयोगी, मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी पर्यटकों से गुलजार हो गए। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए। उन्हें अगले चार दिन तक अच्छा व्यवसाय मिलने की
लेखक Surat Singh Rawat131K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी पर्यटकों से गुलजार हो गए। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए। उन्हें अगले चार दिन तक अच्छा व्यवसाय मिलने की उम्मीद है।
शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी, धनोल्टी सहित अन्य पयर्टन स्थलों का रुख किया। दोपहर तक मसूरी में अन्य दिनों की तरह चहल पहल थी, लेकिन इसके बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी और शाम तक होटलों में 60 से 70 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई, जो लगातार जारी है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


