National
देवरिया में बेटी के इलाज को निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संवाद सूत्र, पथरदेवा, (देवरिया)। बेटी के टूटे पैर का इलाज कराने घर से निकले पिता को क्या पता था कि यह सफर उनके परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बेल
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

संवाद सूत्र, पथरदेवा, (देवरिया)। बेटी के टूटे पैर का इलाज कराने घर से निकले पिता को क्या पता था कि यह सफर उनके परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बेलमहा निवासी अमिताभ प्रजापति (40) की शनिवार की रात गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
रविवार को पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि पत्नी रानी के सामने परिवार के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


