अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की सीटें लाखों रुपये में बेचे जाने का आरोप लगा है।
सोशल मीडिया पर वॉट्सएप ग्रुप की बातचीत के स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएम‌ए) के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह को पत्र भेजकर मामले की जांच सीबीआई और आयकर विभाग से कराने की मांग की है।