डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इंटरनेट की सेवा देने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक काफी लंबे समय से प्रयासरत है। ऐसे में उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी जियो से कुछ दिन पहले नोंकझोंक की खबरें सामने आई थीं। अब इसमें ताजा अपडेट के तहत दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच नरमी का रुख देखा जा सकता है।
दुनिया के बड़े व्यवसायियों में शामिल एलन मस्क ने अपने ताजा ट्वीट में जियो के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सराहना की है। मस्क का नरम रुख तब सामने आया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री भारत आ रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी भारत को राहत देते हुए रूस पर लगे प्रतिबंध हटा लिए थे।