National
रामपुर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने किया कन्या पूजन, पिंक समाधान दिवस में 9 शिकायतों का निस्तारण
जागरण संवाददाता, रामपुर। मिशन शक्ति के तहत तहसील सदर में आयोजित पिंक संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने महिलाओं समेत अन्य फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 33 शिकायतें प्
लेखक Rajesh Kumar115K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रामपुर। मिशन शक्ति के तहत तहसील सदर में आयोजित पिंक संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने महिलाओं समेत अन्य फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 33 शिकायतें प्राप्त होने पर डीएम ने नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष 24 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समय से कार्रवाई के निर्देश दिए।
शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादियों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। महिला उत्पीड़न, घरेलू विवाद, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आ रही दिक्कतों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए। कार्रवाई की स्थिति से भी अवगत कराया जाए।



