National
पीलीभीत: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सुधारने की कवायद तेज, 18 दिनों में 10000 वोटरों का ब्योरा ठीक करेंगे 150 BLO
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मतदाता सूची में जिन 10,470 वोटरों का ब्योरा बदला गया, उसमें रविवार से सुधार कराया जाएगा। 150 बीएलओ उन लोगों के घरों पर पहुंचकर फार्म-आठ भरवाएंगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी अपनी निगरानी में परिव
लेखक Peeyush Dubey91K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मतदाता सूची में जिन 10,470 वोटरों का ब्योरा बदला गया, उसमें रविवार से सुधार कराया जाएगा। 150 बीएलओ उन लोगों के घरों पर पहुंचकर फार्म-आठ भरवाएंगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी अपनी निगरानी में परिवर्तित ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कराएंगे, ताकि मतदाता उसे देख सकें।
यह प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी करने का प्रयास है ताकि अन्य मतदाता सूचियों के साथ इनका भी आलेख प्रकाशन कराया जा सके। शनिवार को बीसलपुर में भी कांग्रेस व सपा नेताओं ने मतदाता सूची में त्रुटियों का आरोप लगाया, मगर पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए। अधिकारियों का कहना था कि भाषाई त्रुटियां हुईं होंगी, जिन्हें जांच उपरांत ठीक करा देंगे।



