अश्विनी रघुवंशी, नेमरा (रामगढ़)। रामगढ़ जिला के नेमरा गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन का दश कर्म हुआ। संथाली रीति रिवाज से उन्होंने स्वजन के साथ दिन भर कई पारम्परिक और धार्मिक अनुष्ठान किया। दोनों बेटों के साथ हेमंत सोरेन ने मुंडन कराया तो उनकी आंखें छलछला गई। परिवार के लोग सामने थे।
अनायास बोल पड़े कि मां और बाबा ने जीवन भर संघर्ष किया। जूझते रहे। सुख के दिन आए तो मां बाबा चले गए। रहते तो और सेवा करते। खैर, रविवार को नेमरा में संस्कार भोज होगा। जब तक लोग आते रहेंगे, तब तक प्रसाद खिलाने की व्यवस्था की गई है। इसमें बाबा रामदेव भी आयेंगे। उनका दिशोम गुरू स्वर्गीय शिबू सोरेन से मित्रवत रिश्ता रहा है।