जागरण संवाददाता, हापुड़। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में 479 वाहनों की जांच की गई।
नियमों का उल्लंघन करने पर 150 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस ने चालान के माध्यम से कुल एक लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया है।
पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।