National
कोलकाता के चोरबगान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; 25 लोग घायल
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ से मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पत
लेखक Jagran News97K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ से मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुचलने से लोगों की मौत हो गई।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


