जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को राजधानी के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल, आपका विधायक आपके साथ का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी शक्तियां भी देश में मौजूद हैं जो भारत के विकास को पचा नहीं पा रही हैं और उन्हें देश की प्रगति चुभ रही है।