National
महंगी कैंसर दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटाए; 70% तक सस्ती हो जाएंगी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कैंसर के महंगे उपचार का खर्च उठाने को मजबूर मरीजों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए अंतिम आदेश जारी कर दिया है।
लेखक Anoop kumar singh76K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कैंसर के महंगे उपचार का खर्च उठाने को मजबूर मरीजों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए अंतिम आदेश जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की ओर से 17 अक्टूबर को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार इन दवाओं की बिक्री पर कंपनियों, वितरकों और खुदरा विक्रेताओं का कुल व्यापारिक मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तक सीमित रहेगा।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


