National
दतिया में त्रयोदशी भोज के बाद 600 से ज्यादा बीमार, उल्टी-दस्त और पेटदर्द से ग्रामीण परेशान; गुलाबजामुन पर शक
डिजिटल डेस्क, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के उड़ीना गांव में त्रयोदशी भोज के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। लोगों को चक्कर आने, उल्टी, जी मिचलाने, बुखार और सिरदर्द जैस
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के उड़ीना गांव में त्रयोदशी भोज के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। लोगों को चक्कर आने, उल्टी, जी मिचलाने, बुखार और सिरदर्द जैसी शिकायतें होने लगीं। स्थिति की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दो स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए, जहां करीब 600 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फिलहाल लोगों के अचानक बीमार पड़ने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने भोज में परोसे गए खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


