डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के चोरबगान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में हुई भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई और हादसे में दर्जनों लोग घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी
इस मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम उत्तरी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भीषण त्रासदी, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई, उसके पीछे कई कारण थे। इनमें प्रवेश और निकास द्वारों का संकरा होना, भारी बारिश और वीकेंड (सप्ताहांत) होने की वजह से लोगों की भारी भीड़ का जमा होना शामिल है।