National
सहरसा में सिंचाई व्यवस्था की भी खुली पोल: खरीफ सीजन बीता पर नहरों में नहीं आया पानी, रबी फसल पर भी संकट
संवाद सहयोगी, सहरसा। खरीफ की खेती के लिए काेसी क्षेत्र के किसान पटवन सुविधा के अभाव में परेशान हैं। दूसरी ओर 15 जून से पानी छोड़ने के बजाय अब जब धान की फसल पकने के लिए तैयार है, तब भी नहर में पानी नहीं आया। नहरों की मरम्
लेखक Kundan Kumar194K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, सहरसा। खरीफ की खेती के लिए काेसी क्षेत्र के किसान पटवन सुविधा के अभाव में परेशान हैं। दूसरी ओर 15 जून से पानी छोड़ने के बजाय अब जब धान की फसल पकने के लिए तैयार है, तब भी नहर में पानी नहीं आया। नहरों की मरम्मत के नाम पर आज- कल होता और खरीफ का मौसम लगभग बीत गया।
रबी की खेती के समय नहर में पानी आ पाएगा अथवा नहीं इसका कोई ठोस जबाव देनेवाला नहीं है। किसान पानी का इंतजार करते रह गए और सुखाड़ के समय को छोड़कर विभाग द्वारा अव्यवहारिक तरीके से मूल खेती के समय नहर को पानी से वंचित रखा। इससे इलाके के किसान परेशान रहे, अब उन्हें रबी की खेती को लेकर भी यह भय सता रहा है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


