National
अंबेडकरनगर: जलालपुर बाईपास का बजट पास, आम लोगों को मिलेगा लंबे जाम से छुटकारा
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। जलालपुर में वर्षों से लंबित बाईपास निर्माण परियोजना को प्रदेश की व्यय वित्त समिति की सूची में शामिल किए जाने से नगरवासियों की उम्मीदें बढ़ी हैं। करीब 43.74 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 5.80
लेखक Omkar Verma88K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। जलालपुर में वर्षों से लंबित बाईपास निर्माण परियोजना को प्रदेश की व्यय वित्त समिति की सूची में शामिल किए जाने से नगरवासियों की उम्मीदें बढ़ी हैं। करीब 43.74 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 5.80 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाने की योजना प्रस्तावित है। समिति की स्वीकृति के बाद परियोजना आगे बढ़ने की उम्मीद है।
जलालपुर में यातायात का दबाव लंबे समय से परेशानी का कारण है। मुख्य मार्गों पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही से अक्सर जाम लगता है। बाईपास बनने से भारी वाहनों को नगर के भीतर से गुजरने की मजबूरी कम हो सकती है। इससे यातायात व्यवस्था सुधरने और नगरवासियों व राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


