National
जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, एक हफ्ते में 300 से ज्यादा मामले; दो की मौत
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक सप्ताह में ही जम्मू संभाग में तीन सौ से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू, सांबा और डोडा सबसे अधिक प्
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक सप्ताह में ही जम्मू संभाग में तीन सौ से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू, सांबा और डोडा सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में 66 लाेगों की जांच हुई जिनमें से 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें 22 मामले जम्मू जिले के हैं जबकि राजौरी में दो, किश्तवाड़ और कठुआ में एक-एक और अन्य प्रदेशों से भी एक मामला दर्ज हुआ है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


