राज्य ब्यूरो, पटना। वित्त रहित माध्यमिक व प्लस टू विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षकों को अब हर माह एक तय राशि दिए जाने की तैयारी है।
वर्तमान में यह व्यवस्था है कि वित्त रहित विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षकों को वार्षिक रूप से राशि का भुगतान होता रहा है।
हर महीने वित्त रहित विद्यालयों के शिक्षकों को एक तय राशि दिए जाने की कवायद का फायदा 10 हजार शिक्षकों को मिलेगा।